बिना होलोग्राम वाली पकड़ी शराब की बोतलें, सिंडीकेट के इशारे पर हुई चैकिंग

Edited By swetha,Updated: 20 Aug, 2019 11:03 AM

liquor bottles with no hologram

आबकारी विभाग ने आज शहर में मॉडल टाऊन इलाके के कुछ पबों और बारों में छापामारी करके बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें व यैंकी टियूंस बीयर बार मे परोसी जा रही शराब पकड़ी।

जालंधर(बुलंद): आबकारी विभाग ने आज शहर में मॉडल टाऊन इलाके के कुछ पबों और बारों में छापामारी करके बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें व यैंकी टियूंस बीयर बार मे परोसी जा रही शराब पकड़ी। इस दौरान टीम के कर्मचारियों ने बताया कि एक पब से 11 बोतलें बिना होलोग्राम की बरामद की गईं और एक अन्य बीयर बार में बिना अनुमति के शराब पिलाए जाने का चालान काटा गया।

इस दौरान विभाग की टीम के ई.टी.ओ. नवजोत भारती, इस्पैक्टर गौतम व रविंद्र आदि मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक पब बार में चैकिंग के दौरान शराब के स्टाक का मिलान पबों के स्टाक रजिस्टर से मेल खाता नहीं दिखा, जिसके बाद पब मालिक द्वारा बताया गया कि उनका अकाऊंटैंट आज छुट्टी पर है, कल वह सारा रिकार्ड विभाग में पेश कर देंगे, जिसके बाद उन्हें कल तक का समय दिया गया। 
वहीं मामले बारे विभाग के जानकार सूत्रों की मानें तो लंबे समय से शहर में बिना सिंडीकेट के शराब कारोबारी शराब के ठेके चला रहे थे तो आबकारी विभाग को कोई अवैध तौर पर शराब परोसने वाले बार और पब दिखाई नहीं दे रहे थे, पर अब सिंडीकेट बन गया तो सिंडीकेट के ठेकेदार अपनी सेल बढ़ाने के चक्कर में विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर पबों और बारों में चैकिंग करवा रहे हैं। 
सूत्रों ने बताया कि लम्बे समय से ठेकेदार खुद चंडीगढ़ की शराब एक-दूसरे के इलाकों में बेचकर मोटा माल कमाते रहे हैं क्योंकि तब इनमें आपसी प्रतियोगिता चल रही थी। अधिकतर पबों और बारों में यह ठेकेदार ही चंडीगढ़ की शराब सप्लाई करते थे, पर अब सिंडीकेट बनने के बाद ये लोग ही विभाग की मदद लेकर पबों और बार मालिकों को निशाना बना रहे हैं। कल को अगर फिर सिंडीकेट टूटता है तो यह ठेकेदार फिर वापस चंडीगढ़ की शराब को धड़ल्ले से बेचने लगेंगे। उधर, मामले बारे सुदेश विज का कहना है कि विभाग को इस सिंडीकेट के हाथों की कठपुतली नहीं बनना चाहिए। अगर चैकिंग करनी है तो इन शराब के ठेकों की चैकिंग की जाए क्योंकि अधिकतर ठेकों पर अवैध तौर पर अहाते चलाए जा रहे हैं और अहाते भी नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखते हैं। सारे शहर में गली-गली में बाहरी राज्यों की शराब का धंधा चल रहा है, विभाग को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!