ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू लाइफ टाइम अचीवमैंट अवार्ड से सम्मानित

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2019 09:24 AM

life time achievement award gives to astrologer madan gupta spatu

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज चंडीगढ़ के ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू को ज्योतिष प्रांगण चंडीगढ़ द्वारा आयोजित सम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमैंट अवार्ड देकर सम्मानित किया।

जालन्धर/चंडीगढ़(धवन): पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज चंडीगढ़ के ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू को ज्योतिष प्रांगण चंडीगढ़ द्वारा आयोजित सम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमैंट अवार्ड देकर सम्मानित किया। बलबीर सिद्धू ज्योतिष कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इस दौरान बलबीर सिद्धू ने कहा कि ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू की धर्म व ज्योतिष क्षेत्रों में सेवाएं सराहनीय रही हैं और उन्होंने समाज सेवा के लिए कार्य किया है।  

कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि अब जिस तरह से देश में मुकाबलेबाजी का दौर चल रहा है तथा सामाजिक क्षेत्र में जिस तरह से अनिश्चितता का बोलबाला हो चुका है। इस दौरान ज्योतिष मदन गुप्ता सपाटू ने कहा कि वह समाज व लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भविष्य में भी पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!