गाड़ी का शीशा तोड़ कर बैग व लैपटॉप चुरा कर भागे बच्चे

Edited By Mohit,Updated: 23 Aug, 2019 11:06 PM

jalandhar hindi news

थाना चार के अधीन पड़ते प्लाजा चौंक के नजदीक से सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर 2 बच्चे बैग चुरा कर ले जा रहे थे कि..............

जालंधर (रमन): थाना चार के अधीन पड़ते प्लाजा चौंक के नजदीक से सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर 2 बच्चे बैग चुरा कर ले जा रहे थे कि रास्ते में लोगों के शोर मचाते ही बच्चे बैग छोड कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। लोहे के व्यापारी ध्रुव वधवा पुत्र मुरली मनोहर वधवा निवासी जालंधर हाईट्स ने बताया कि वह प्लाजा चौंक के निकट ब्रीजा गाड़ी खड़ी कर मंदिर गए थे पीछे  से उनके पिता का फोन आया कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा है सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। जहां लोगों ने लैपटॉप व बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। 

ए.एस.आई. मनजिन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो लड़के गाड़ी का शीशा तोड़ कर बैग-लैपटाप उठा कर भाग रहे थे गाड़ी के सामने बेकरी के अंदर मौजूद लोगों ने वारदात करते हुए देख लिया और उन्हें पकडऩे लगे तो बच्चे वहां से कुछ दूरी पर बैग-लैपटाप छोड़ कर भाग गए, पुलिस आस पास की सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जांच कर रही है उन्होंने बताया कि कार मालक दारा कोई कारवाई नहीं करवाई गई है। बाकी पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!