ए.डी.सी.पी. भंडाल ने परागपुर पुलिस चौकी का किया निरीक्षण

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Nov, 2019 01:50 PM

inspection in paragpur police post

ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा भी पहुंचे

जालंधर(महेश): ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल ने परागपुर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और वहां देखी गई कमियों में सुधार लाने के लिए चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन को दिशा-निर्देश भी दिए। 
भंडाल के साथ ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा भी थे। पुलिस अधिकारियों ने चौकी परागपुर में और सुधार लाने के लिए अपने सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखा जाए कि चौकी में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई मुश्किल न आए। उन्होंने कहा कि चौकी में और अच्छे प्रबंध करने के लिए वह इस मामले को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ध्यान में भी लाएंगे। उन्होंने चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन के काम पर संतोष प्रकट किया और कहा कि वह किसी के भी केस को पैंडिंग न करते हुए उसका तुरंत निपटारा करें। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!