गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नुमाइंदों ने डी.सी. को सौंपा मांग पत्र

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 May, 2020 02:26 PM

gurudwara prabandhak committee assigned demand letter to dc

बुधवार को गुरुद्वारा अमन गार्डन, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह नगर, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, गुरुद्वारा भाई लालो जी, गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी.....

जालंधर(चावला): बुधवार को गुरुद्वारा अमन गार्डन, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह नगर, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, गुरुद्वारा भाई लालो जी, गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी पृथ्वी नगर आदि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नुमाइंदों ने अकाली नेता अमरजीत सिंह किशनपुरा के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर शर्मा से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।

इस संबंधी जानकारी देते हुए अमरजीत सिंह किशनपुरा ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर को सौंपे मांग-पत्र में मांग की गई कि सरकार द्वारा कोविड-19 के चलते पूरे देश में लॉकडाउन किया, जिसके अच्छे नतीजे आए। इसलिए शहरों में कारोबार, बसें और बाजार खोले गए हैं। उन्होंने मांग पत्र में मांग की कि कुछ नियमों के अनुसार धार्मिक स्थानों और गुरुघरों को खोला जाए जिससे श्रद्धालु गुरुघरों में जा सकें। इस मौके गुरजीत सिंह मरवाहा, कुलतार सिंह कंडा, जसविन्दर सिंह जस्सा, बलजीत सिंह लायल, जसविन्दर सिंह और सतनाम सिंह लायल आदि शामिल थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!