शर्मनाक: गर्भपात करवा कर बच्ची का भ्रूण नहर में फैंका

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Nov, 2019 11:29 AM

girls fetus thrown into canal

भ्रूण मिलने से पहले एक्टिवा सवार बुजुर्गों को देखा था: स्थानीय लोग

जालंधर(वरुण): पैदा होने से पहले ही गर्भपात करवा कर अज्ञात लोगों ने बच्ची का भ्रूण संजय गांधी नगर से निकलने वाली नहर में फैंक दिया। दोपहर के समय नहर के आस-पास जब खेल रहे बच्चों ने एक लिफाफे के आस-पास कुत्तों को मंडराते देखा तो लिफाफे में शव पड़ा देख अपने परिजनों को सूचना दी। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि संजय गांधी नगर के नजदीक कनाल रोड से निकलती नहर में भ्रूण मिला है। थाना नं.-8 के प्रभारी रूपिंद्र सिंह सहित चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। सूखी नहर के बीचों-बीच किसी ने बच्ची का भ्रूण लिफाफे में डाल कर उसे तौलिए से ढक कर फैंका हुआ था। पुलिस की मानें तो भ्रूण 4 से 5 माह का है। पुलिस को शक है कि बेटी होने के कारण किसी ने यह शर्मनाक काम किया है। पुलिस ने जब आस-पास पूछताछ की तो पता चला कि भ्रूण मिलने से पहले एक्टिवा सवार बुजुर्गों को वहां बैठे देखा था। 

सी.सी.टी.वी. फुटेज की जाएगी चैक : चौकी इंचार्ज
चौकी इंचार्ज का कहना है कि नजदीक ही एक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगा हुआ है, जिसकी फुटेज को मंगलवार को चैक किया जाएगा। जिस जगह पर भ्रूण मिला, वहां फैक्टरियों के बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हैं, लेकिन वे उक्त जगह को कवर नहीं करते। पुलिस का कहना है कि फुटेज देखकर ही कुछ कहा जा सकता है। इसके अलावा पुलिस आस-पास रहती दाइयों, नर्सिंग होम आदि में जाकर भी पूछताछ कर रही है। अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कुछ ही माह में आधा दर्जन के करीब मिल चुके हैं भ्रूण
जालंधर में इंसानियत को शर्मनाक करने वाली यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जालंधर के अलग-अलग स्थानों से आधा दर्जन भ्रूण मिल चुके हैं। तीन भ्रूण थाना नं.-1 के क्षेत्र में आती नहर में बहते मिले हैं। किसी भी केस में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है, जबकि भ्रूण मिलने का सिलसिला जारी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!