सेना की वज्र कोर की ओर से साइबर सुरक्षा शिविर आयोजित

Edited By Vaneet,Updated: 07 Dec, 2019 07:12 PM

cyber security camp organized by army

सेना की ओर से साइबर सुरक्षा सप्ताह आयोजित किए जाने की अभियान के तहत वज्र कोर ने जालंधर छावनी में ....

जालंधर: सेना की ओर से साइबर सुरक्षा सप्ताह आयोजित किए जाने की अभियान के तहत वज्र कोर ने जालंधर छावनी में छह दिसम्बर को सभी रैंक और उनके परिवारों के लिए दो दिवसीय साइबर सुरक्षा शिविर का आयोजन किया। इस अभियान के तहत वज्र कोर ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढऩे और साइबर सुरक्षा उपायों को और अधिक सुद्दढ़ बनाने के लिये कई कदम उठायेे हैं। 

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव शर्मा, जी ओ सी, वज्र कोर ने सभी सैनिकों और उनके परिवारों को दिये गए सन्देश में विभागीय स्तर पर साइबर सुरक्षा को यकीनी बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सभी परिवारों और बच्चों को व्यक्तिगत स्तर पर संचार के उपकरणों का प्रयोग करते समय उभरते खतरे से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा की अहमियत को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। सेना प्रवक्ता गगनदीप कौर ने एक बयान में कहा कि सेवारत सैनिकों के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के साथ-साथ उनके परिवारों और छात्रों के साइबर हाइजीन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 

इस शिविर के माध्यम से परिवारों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढऩे के साथ-साथ घरों में प्रयोग किए जाने वाले व्यक्तिगत संचार के उपकरणों, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि को संभावित साइबर आक्रमण रोधी बनाने की अभियान चलाई गई। वज्र कोर द्वारा साइबर सुरक्षा सप्ताह का समापन सभी सैनिकों एवं उनके परिवारों द्वारा साइबर सुरक्षा शपथ के साथ किया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!