CRPF ने विभिन्न विभागों में बांटी प्रतिरक्षा किटें

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2020 11:13 AM

crpf distributed immune kits in various departments

ग्रुप केन्द्र सी.आर.पी.एफ. सरायखास भी कोविड-19 के विरुद्ध संघर्ष में स्वास्थ्य कर्मियों व स्थानीय पुलिस का सहयोग कर रहा है।

करतारपुर (साहनी): ग्रुप केन्द्र सी.आर.पी.एफ. सरायखास भी कोविड-19 के विरुद्ध संघर्ष में स्वास्थ्य कर्मियों व स्थानीय पुलिस का सहयोग कर रहा है।

इसी क्रम में सुरक्षा के साथ सेवा के लिए समर्पित ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल, सरायखास के पुलिस उप-महानिरीक्षक हरजिन्द्र सिंह की देखरेख में कबीर सरीन उप-कमांडैंट, संजय कुमार चौधरी सहायक कमांडैंट व अन्य जवानों द्वारा जिला जालंधर के अधीन सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र करतारपुर में संक्रमण से बचाव करने हेतु फेस मास्क एवं दस्ताने, हैंड सैनीटाइजर का वितरण किया गया। 

इसके साथ ही कर्फ्यू के दौरान विभिन्न स्थानों पर मौजूद पुलिस चैक पोस्ट जैसे विधिपुर, करतारपुर सिटी नाका, दयालपुर, किशनगढ़ रोड, मलियां चौक, भुलत्थ सिटी पुलिस स्टेशन पर दिन-रात अपनी ड्यूटी पर सजग स्थानीय पुलिस कर्मियों को भी फेस मास्क, दस्ताने एवं सैनीटाइजर जैसी प्रतिरक्षा निवारक किटें वितरित की गईं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!