Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2019 02:30 PM
थाना भोगपुर के गांव जंडीर में एक लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में थाना भोगपुर पुलिस ने 2 नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भोगपुर(सूरी): थाना भोगपुर के गांव जंडीर में एक लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में थाना भोगपुर पुलिस ने 2 नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना भोगपुर के प्रमुख नरेश जोशी ने बताया कि काला बकरा अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल जंडीर निवासी एक लड़की ने पुलिस को बयान दिया था कि वह रात के समय अपने परिवार के साथ घर में अपने कमरे में सोई हुई थी। रात 11 बजे के करीब उसकी शर्ट किसी ने खींची और मारपीट करने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। लड़की की माता ने घर की जब बत्ती जगाई तो देखा कि जंडीर गांव का रहने वाला मनी पुत्र गुरमीत सिंह था। इस दौरान मनी ने लड़की के परिवार से गाली-गलौच किया था। इसके बाद लड़की के परिवार ने थाना भोगपुर को मामले की शिकायत दी थी।
वहीं, डाक्टरों ने उसकी एम.एल.आर. थाना भोगपुर को भेजी और थाना भोगपुर पुलिस ने पीड़ित लडकी के बयान पर मनी पुत्र गुरमीत सिंह और देवी दयाल पुत्र सूरत लाल के खिलाफ जबरदस्ती घर में दाखिल होने, लड़की की इज्जत पर हाथ डालने और मारपीट करने की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।