घर से मिली बैंक अधिकारी की गली सड़ी लाश, शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े

Edited By Vaneet,Updated: 15 Jun, 2019 03:26 PM

bank officer found in the house

जी.टी.बी. नगर के 112 नंबर घर में से पूर्व बैंक अधिकारी की गली सडी हालत में लाश मिली है। अधिकारी करीब 4 दिनों से बाहर नहीं देखा गया था। कल से इलाके के लोगों को बैंक अधिकारी के घर से ...

जालंधर(वरुण): जी.टी.बी. नगर के 112 नंबर घर में से पूर्व बैंक अधिकारी की गली सडी हालत में लाश मिली है। अधिकारी करीब 4 दिनों से बाहर नहीं देखा गया था। कल से इलाके के लोगों को बैंक अधिकारी के घर से काफी बदबू आ रही थी लेकिन आज लोगों ने बदबू आने की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मेन गेट का लॉक तोड़कर अंदर जाकर देखा की व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा था। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह (43) के रूप में हुई है। 

अमनदीप की दो शादियां हुई थी लेकिन दोनों शादियों के बाद उसका तलाक हो गया था। वह कुछ समय विदेश में भी लगा कर आया। विदेश से आने के बाद मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। थाना 6 के प्रभारी सुरजीत सिंह गिल का कहना है कि मृतक अमनदीप की मौत कैसे हुई यह फिलहाल अभी नहीं बताया जा सकता। यह सुसाइड है या फिर किसी बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।उन्होंने कहा कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है जिसको कीड़े भी पड़े हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। कुछ समय पहले अमनदीप सिंह की मां की भी मौत हुई थी। लोगों की मानें तो अमनदीप इस घर में अकेला ही रहता था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!