ट्रैवल एजैंट कपिल शर्मा पर ठगी का एक और केस दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Dec, 2019 10:51 AM

another case of cheating filed on travel agent kapil sharma

स्टडी एक्सप्रैस के मालिक कपिल शर्मा पर एक और मामला दर्ज हुआ है।

जालंधर(कमलेश): स्टडी एक्सप्रैस के मालिक कपिल शर्मा पर एक और मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को नूरमहल निवासी जसप्रीत सिंह (24) पुत्र अमरजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि कपिल ने उसे कनाडा भेजने के नाम पर 6 किस्तों में बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 13,95,311 रुपए लिए थे लेकिन वीजा रिफ्यूज हो गया। इसके बावजूद आरोपी कपिल शर्मा ने कोई भी पैसा वापस नहीं किया। 

पीड़ित युवक ने मई, 2019 को आरोपी के खिलाफ डी.सी.पी. को शिकायत दी थी जिसके बाद एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल (ए.एच.टी.सी.) ने मामले की जांच पूरी होने के बाद थाना नई बारादरी में कपिल शर्मा के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 420, 120 व पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!