5वीं की छात्रा को ढाबे पर मिलने के लिए बुलाया, फिर किया दुष्कर्म

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2019 11:30 AM

5th class student called to meet at the dhaba then raped

रईया के रहने वाले युवक पर केस दर्ज

जालंधर(स.ह.): थाना-8 के एरिया में पड़ते एक ढाबे में मिलने के बहाने बुलाकर एक युवक द्वारा 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को डराया-धमकाया भी था। आरोपी युवक रईया का रहने वाले है जिसके खिलाफ थाना-8 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रईया रहती अपनी मौसी के घर आती-जाती रहती है। वहीं पर एक युवक ने लड़की से बातों-बातों में घर का नंबर ले लिया। वापस आने के बाद लड़का लड़की को फोन करके लगातार परेशान करने लगा।

आरोप है कि 8 सितम्बर को लड़का जालंधर आ गया और लड़की को फोन करके पास ही स्थित एक ढाबे में मिलने के लिए बुला लिया। ढाबा मालिक से उसने प्रति घंटे के हिसाब से कमरा किराए पर लिया और लड़की को कमरे में ले जाने के बाद उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म कर दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक फरार हो गया। काफी दिनों तक लड़की सहमी रही, लेकिन परिजनों ने जब पास बैठा कर लड़की से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। 

लड़की के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना-8 की पुलिस ने नाबालिगा का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाने के बाद आरोपी युवक गगन पुत्र अरूर सिंह निवासी रईया के खिलाफ धारा-363, 366, 376, 506 अधीन केस दर्ज कर दिया। थाना-8 के ए.एस.आई. तरसेम लाल का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। देर रात पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!