शादी का झांसा देकर बनाता रहा हवस का शिकार

Edited By swetha,Updated: 27 May, 2019 09:46 AM

rape case

अड्डा सरां इलाके से संबंधित महिला को विवाह का झांसा देकर उसके साथ 2 साल में कई बार दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति और इस साजिश का हिस्सा रहे अन्य व्यक्ति के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

टांडा-उड़मुड़ (पंडित) : अड्डा सरां इलाके से संबंधित महिला को विवाह का झांसा देकर उसके साथ 2 साल में कई बार दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति और इस साजिश का हिस्सा रहे अन्य व्यक्ति के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला पीड़ित महिला  के बयान के आधार पर मनिंदर सिंह ढिल्लों पुत्र जसवीर सिंह निवासी दरिया तथा इस साजिश में शामिल सुरजीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी दरिया के खिलाफ दर्ज किया है।

अपने बयान में महिला ने बताया कि वह अपने गांव से सुरजीत सिंह के खेतों में आलू भराई का काम करने के लिए आती थी।  वहां सुरजीत सिंह ने उसे बताया कि उसका रिश्तेदार मनिंदर ढिल्लों उससे बात करना चाहता है।  बाद में उसका नंबर लेकर ढिल्लों उस से बात करने लग गया। बाद में उसने विवाह का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म भी किया। जब उसने उसे शादी की बात कही तो वह अक्सर टालता रहा। इसके बाद 21 जनवरी 2019 को मनिंदर सिंह का उसको फोन आया कि उसके घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे हैं।

इसलिए वह घर से भाग जाते हैं। मनिंदर उस को लुधियाना ले गया व वह वहां पर किराए पर रहने लग गए। जहां उसने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद 21 मई को जब वह उसको लुधियाना से वापिस गांव लाया तो उसको पता चला कि उसकी पहले से ही अमरजीत कौर से शादी हुई है। उसने अपने साथ हुए इस धोखे की बात पंचायत को बताई व बाद में टांडा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। उसने आरोप लगाया कि ढिल्लों ने उसके साथ विवाह करवाने का झांसा देकर उसके साथ 2 साल में कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!