दो गुटों की आपसी झड़प के मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 May, 2022 04:20 PM

police took action in case of clash between two groups

टांडा पुलिस ने गांव फत्ता कुल्ला में जमीनी विवाद को लेकर 4 लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में टांडा पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

टांडा उड़मुड़ (पंडित, कुलदीश, मोमी) : टांडा पुलिस ने गांव फत्ता कुल्ला में जमीनी विवाद को लेकर 4 लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में टांडा पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने यह मामला मारपीट का शिकार हुए जजबीर सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी फत्ता कुल्ला के बयान के आधार पर दीदार सिंह पुत्र दलीप सिंह, गुरजोत सिंह पुत्र दीदार सिंह (श्री हरगोबिन्दपुर) और विचित्र सिंह पुत्र रत्न सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। अपने बयान में जजबीर सिंह ने बताया कि 29 मई की शाम को जब वह और उसका पिता खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे तो उन्होंने देखा कि उक्त आरोपी उनकी पड़ोसी कुलवंत कौर पत्नी जनरल सिंह के साथ मार-पीट कर रहे हैं। जब उन्होंने उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके पिता  पर राड़ के साथ वार करके जख्मी कर दिया। इसके बाद कुलवंत कौर का लड़का निशान सिंह मौके पर आया तो उसके साथ भी मुलजिमों ने मारपीट की। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक डाक्टरी मदद के बाद होशियारपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!