जिला होशियारपुर में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए 2.80 करोड़ रुपए की LOC जारी

Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2019 12:29 PM

flood control functions in district hoshiarpur

पंजाब केसरी के 24 जून के अंक में पल्ले नहीं धेला, करदी मेला-मेला शीर्षक से प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार ने जिले में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए लगभग 2.80 करोड़ रुपए की एल.ओ.सी. ड्रेनेज मंडल होशियारपुर को जारी कर दी है।

होशियारपुर(अश्विनी): पंजाब केसरी के 24 जून के अंक में पल्ले नहीं धेला, करदी मेला-मेला शीर्षक से प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार ने जिले में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए लगभग 2.80 करोड़ रुपए की एल.ओ.सी. ड्रेनेज मंडल होशियारपुर को जारी कर दी है।

पंजाब सरकार के सिंचाई विभाग की तरफ से यह एल.ओ.सी. जारी होने के उपरांत जिले में बाढ़ नियंत्रण के सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ड्रेनेज विभाग की तरफ से होशियारपुर उपमंडल के अधीन गांव थथल में बाढ़ नियंत्रण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। इसके अलावा मुकेरियां उपमंडल के अधीन गांव हलेड़ दलपट व दसूहा उपमंडल के अधीन गांव रड़ा में ब्यास दरिया के साथ धुस्सी बांध में सुरक्षा के काम तेजी से किए जा रहे हैं। डे्रनेज मंडल होशियारपुर के कार्यकारी अभियंता इंजी. सुखविन्द्र सिंह ने आज पंजाब केसरी को बताया कि बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत अति संवेदनशील स्थानों पर पहले कार्य करवाए जाएंगे।


युद्ध स्तर पर पारदर्शिता से किए जाएं कार्य: डी.सी.
इस बीच सम्पर्क करने पर जिलाधीश ईशा कालिया ने बताया कि ड्रेनेज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ नियंत्रण के कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों से यह भी कहा गया कि सुरक्षा कार्य पूरी पारदर्शिता से करवाए जाएं। इनमें किसी तरह की ढील व लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कालिया ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए और फंड्ज उपलब्ध करवाने के लिए भी सिंचाई विभाग को विभिन्न कार्यों के अनुमान बनाकर फंड जारी करने की सिफारिश की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!