Edited By Kalash,Updated: 26 Feb, 2023 11:47 AM

राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर पठानकोट पर स्थित स्वामी प्रेमानंद चैरिटेबल अस्पताल के सामने एक थ्रीव्हीलर और कार की टक्कर में थ्रीव्हीलर चालक की मौत हो गई
मुकेरियां : राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर पठानकोट पर स्थित स्वामी प्रेमानंद चैरिटेबल अस्पताल के सामने एक थ्रीव्हीलर और कार की टक्कर में थ्रीव्हीलर चालक की मौत हो गई और उसमें सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. राम सिंह ने बताया आज सुबह 5 बजे के करीब लखबीर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी धनोया अपना थ्रीव्हीलर लेकर मुकेरियां सब्जी मंडी से सब्जी लेने को जा रहा था तो जैसे ही उक्त घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके पीछे आ रही एक कार ने थ्रीव्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे थ्रीव्हीलर बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगी ग्रिल से बुरी तरह जा टकराया। इससे उसमें सवार बलकार सिंह पुत्र अमर चंद और मनजीत कौर पत्नी बलदेव सिंह दोनों निवासी धनोया गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि टैंपो चालक लखबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल मुकेरियां में भर्ती करवाया व शव को पोस्टमार्टम हेतु मुर्दाघर में रखवा दिया। यहां यह उल्लेखनीय है कि मृतक लखबीर सिंह जख्मी बलकार सिंह का ही बेटा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here