छापेमारी के दौरान घर से 84 पेटी अवैध शराब बरामद

Edited By Vaneet,Updated: 10 Sep, 2019 05:22 PM

84 cases of illicit liquor seized from house during raid

स्थानीय पुलिस ने एक घर में छापा मारकर 84 पेटियां नाजायज शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ...

गढ़दीवाला(जितेन्द्र): स्थानीय पुलिस ने एक घर में छापा मारकर 84 पेटियां नाजायज शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंधी एस.एच.ओ. गढ़दीवाला बलविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि ए.एस.आई. अनिल कुमार शर्मा, ए.एस.आई. सुरजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी ने सरहाला मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रवि उर्फ आकाश पुत्र राज कुमार निवासी वार्ड नंबर-8 मोहल्ला वाल्मीकि गढ़दीवाला, जो चंडीगढ़ तथा हरियाणा से नाजायज शराब लाकर बेचता है और उसने अपने घर में भारी मात्रा में शराब डंप की हुई है जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति के घर में रेड की तो पुलिस को देख कर रवि उर्फ आकाश पुत्र राज कुमार मौके से घर की छत के ऊपर से होते हुए भाग गया। पुलिस द्वारा जब घर की तलाशी ली गई तो कमरे से 84 पेटियां नाजायज शराब की बरामद हुई जिसमें 70 पेटियों पर फार सेल इन चंडीगढ़ तथा 14 पेटियां नैना बिस्की जिस पर फार सेल इन हरियाणा लिखा हुआ था बरामद की गई।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!