ऊर्जा मंत्री अनिल विज के भाई राजेंद्र विज की फोर्टिस में सफल बाईपास सर्जरी, पूरा परिवार रहा साथ

Edited By Krishan Rana,Updated: 06 Jul, 2026 07:49 PM

energy minister anil vij s brother rajendra vij undergoes successful bypass su

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के भाई राजेंद्र विज

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के भाई राजेंद्र विज (लगभग 70 वर्ष) की फोर्टिस अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान और उसके बाद मंत्री अनिल विज स्वयं अस्पताल में मौजूद रहे तथा अपने भाई के स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेते रहे।

इस दौरान अनिल विज के छोटे भाई कपिल विज सहित परिवार के अन्य सदस्य भी फोर्टिस अस्पताल में मौजूद रहे। पूरा परिवार चिकित्सकों के संपर्क में रहा और राजेंद्र विज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता रहा।

अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में राजेंद्र विज का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सर्जरी सफल रही है और उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

परिवार के सदस्यों ने अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजेंद्र विज के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद जताई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!