महिला ने दी चेतावनी-अगर नहीं पकड़ा कातिलों को तो बैठ जाऊंगी भूख हड़ताल पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 10:44 AM

woman protest

गांव बहादुर हुसैन में गत वर्ष एक फैक्टरी में काम करते राजू नाम के व्यक्ति का फैक्टरी में कत्ल हो गया था। इस संबंधी थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने धारा 302 के तहत केस भी दर्ज किया था पर कातिल अभी तक सरेआम घूम रहे हैं जिनको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। यह...

बटाला(सैंडी/ साहिल): गांव बहादुर हुसैन में गत वर्ष एक फैक्टरी में काम करते राजू नाम के व्यक्ति का फैक्टरी में कत्ल हो गया था। इस संबंधी थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने धारा 302 के तहत केस भी दर्ज किया था पर कातिल अभी तक सरेआम घूम रहे हैं जिनको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। यह जानकारी आज जालंधर रोड पर वीर हकीकत राय की समाध पर प्रैस कॉन्फ्रैंस कर मृतक की पत्नी लीला देवी ने दी।
 

उसने बताया कि 13-2-17 की शाम को उसकी आंखों के सामने उसके पति को गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। उसने अपने पति का कत्ल करने वाले व्यक्तियों के नाम पुलिस को भी बताए हैं, पर पुलिस अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं कर रही। 

 

इस संबंधी वह एस.एस.पी. से मांग करती है कि जल्द से जल्द उसके पति के कातिलों को गिरफ्तार कर उसे इंसाफ दिलाया जाए क्योंकि उक्त कातिल उसे भी जान से 
मारने की धमकियां देते हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर-अंदर कातिलों को गिरफ्तार न किया तो वे अपने बच्चे लेकर एस.एस.पी. कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!