चोर 15 तोले सोने के गहने ले उड़े

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Jan, 2020 10:52 AM

the thieves stole gold jewellery

पठानकोट के साथ लगते इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव डाह में चोरों ने गत रात 6 लाख रुपए से अधिक मूल्य के 15 तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ किया है।

पठानकोट/डमटाल(आदित्य): पठानकोट के साथ लगते इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव डाह में चोरों ने गत रात 6 लाख रुपए से अधिक मूल्य के 15 तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब घर के सदस्य अपने किसी काम से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची व छानबीन शुरू कर दी है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सुरेंद्र धीमान ने बताया कि गुलशन सिंह पुत्र मुलतान सिंह निवासी डाह ने पुलिस को सुबह लगभग 8.30 बजे सूचित किया कि उसके घर में चोरी हो गई है। जिस पर वे स्वयं व अतिरिक्त प्रभारी पुलिस थाना इंदौरा रणजीत सिंह तथा पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार चोरों ने रात को गुलशन के घर का दरवाजे का ताला तोड़कर उनके स्टोर में रखी एक गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ा और शिकायतकर्ता के अनुसार उनके घर से सोने के 15 तोले गहने चोर ले उड़े हैं। पुलिस गांव में लगे विभिन्न स्थानों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक कर रही है। डी.एस.पी. डा. साहिल अरोड़ा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!