संदिग्ध परिस्थितियों में रेलगाड़ी के नीचे आया युवक, मौत

Edited By swetha,Updated: 10 Jul, 2019 03:11 PM

suicide case

पठानकोट-जोगिन्द्र नगर नैरोगेज रेलखंड पर काली माता मंदिर के करीब गुजर रही रेलगाड़ी के नीचे आने से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने की सूचना है।

 पठानकोट (शारदा):  पठानकोट-जोगिन्द्र नगर नैरोगेज रेलखंड पर काली माता मंदिर के करीब गुजर रही रेलगाड़ी के नीचे आने से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने की सूचना है। वाक्या करीब देर रात्रि 10 बजकर 23 मिनट का है जब हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी की ओर से पठानकोट जंक्शन की ओर नैरोगेज रेलगाड़ी (52476) उक्त रेलखंड पर फाटक नं.-सी.4/2 के समीप गुजरी तो गुजरने के बाद जब फाटक पर कार्यरत रेलवे कर्मी बंद रेलवे फाटक को खोलने के लिए बाहर निकला तो वहां कुछ दूरी पर ट्रैक के बीचो-बीच एक युवक का कटा हुआ सिर व शरीर का कुछ हिस्सा पड़ा मिला। 

 हादसे की सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई और जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. को सूचित किया गया। जी.आर.पी. ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मध्य रात्रि गुजर जाने तक तो मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई परन्तु सुबह के समय स्थानीय मोहल्ला प्रीत नगर के निवासी युवकों ने आकर उक्त युवक की शिनाख्त की। युवकों ने बताया उक्त युवक का शव उनके मोहल्ले के  निवासी वरुण शर्मा का है जो लंबे समय से वहां अकेला रह रहा है, जबकि उसके माता-पिता चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर रहते हैं। मृतक अभी अविवाहित था परन्तु किन परिस्थितियों में वरुण की मौत हुई इसके बारे में कहना मुश्किल है। वहीं दूसरी ओर मामले की छानबीन कर रही जी.आर.पी. ने बताया कि भ.दं.सं. की धारा 174 के तहत युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर कार्रवाई की गई है।  दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक इतनी बुरी तरह से ट्रेन के नीचे आने से कटा कि उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतक युवक के चिथड़े 200 मीटर दूर तक पड़े हुए थे तथा चप्पल भी वहां बिना किसी खरोंच आए पड़ी हुई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!