घर से सैर करने गए युवक के साथ घटा हादसा, मौत

Edited By Mohit,Updated: 14 Jan, 2021 03:21 PM

road accident death

गत देर रात्रि के समय पठानकोट-जम्मू नैशनल हाईवे के पुल नम्बर 4-5 के मध्य अचानक सड़क हादसे...........

सुजानपुर (ज्योति, बख्शी): गत देर रात्रि के समय पठानकोट-जम्मू नैशनल हाईवे के पुल नम्बर 4-5 के मध्य अचानक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान रवि कुमार पुत्र बेलीराम निवासी शाहपुरी गेट सुजानपुर के रूप में हुई।

सुजानपुर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के भाई राकेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने भाई रवि कुमार के साथ घर से सैर के लिए निकला था और पुल नम्बर 4 से 5 की ओर जा रहे थे कि अचानक पीछे आए एक अज्ञात वाहन ने उसके भाई रवि कुमार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रवि के भाई राकेश कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!