टिप्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Edited By swetha,Updated: 08 Sep, 2019 10:04 AM

old man died in accident

पठानकोट-जालंधर हाईवे स्थित नंगल भूर के पास टिप्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।

पठानकोट(आदित्य): पठानकोट-जालंधर हाईवे स्थित नंगल भूर के पास टिप्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी बाबत मृतक के बेटे भूर निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह डमटाल में मारुति वर्कशाप की दुकान पर कार्य करता है। बीते दिन उनके गांव भूर में छिंज मेला था जिसके चलते वह अपने गांव से मेला देखने गया था।

उसके पिता बलवीर सिंह भी मेला देखने के लिए आए थे। जब मेला खत्म होने लगा तो उसके पिता अपनी साइकिल पर सवार होकर घर को जा रहे थे और वह भी अपने पिता के पीछे-पीछे घर को जा रहा था। उसने बताया कि इस बीच सामने से आ रही टिप्पर ने उसके पिता के साइकिल को टक्कर मारी। हादसे में साइकिल समेत पिता नीचे गिर गए। इस दौरान ड्राइवर टिप्पर को छोड़ मौके से भाग गया। वह अपने पिता बलवीर सिंह को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा। लेकिन ज्यादा चोटें लगी होने से पिता की मौत हो गई। उधर नंगलभूर पुलिस ने टिप्पर कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवा परिवार वालों को सौंप दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!