तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार स्टाफ नर्स को मारी जोरदार टक्कर, मौत

Edited By Mohit,Updated: 14 Jan, 2020 04:25 PM

nurse died in road accident

गांव तलवंडी झियूरां के निकट एक तेेज गति कार ने स्कूटी सवार सवार स्टाफ नर्स को टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप स्टाफ नर्स की मौत हो गई।

बटाला (बेरी): गांव तलवंडी झियूरां के निकट एक तेेज गति कार ने स्कूटी सवार सवार स्टाफ नर्स को टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप स्टाफ नर्स की मौत हो गई। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर के ए.एस.आई पलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में कुलदीप सिंह पुत्र बेली राम निवासी किला लाल सिंह ने लिखवाया है कि उसकी चचेरी बहन नरिन्द्र कौर प्राइमरी हैल्थ सैंटर भुल्लर में बतौर स्टाफ नर्स ड्यिूटी करती थी और विगत दिवस वह अपनी बहन के साथ हैल्थ सैंटर गांव भुल्लर में आया हुआ था और सायं समय हैल्थ सैंटर से ड्यिूटी समापत करने के बाद उसकी बहन नरिन्द्र कौर अपनी एक्टिवा स्कूटी नं.पी.बी-06ए.जी-3343 पर सवार होकर गांव किला लाल सिंह की तरफ जा रही थी और जब वह गांव तलवंडी झियूरां के मोड़ पर चढ़ी तो पीछे से आई तेज गति आलटो कार नं.पी.बी-37ई-9601 जिसे जगरूप सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी गांव ठक्कर संधू थाना सेखवां चला रहा था, अमृतसर साइड से आई तो उसकी बहन की स्कूटी को टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप उसकी बहन नरिन्द्र कौर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। कुलदीप सिंह अनुसार वह अपनी बहन को उपचार हेतु ले जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी बहन नरिन्द्र कौर की मौत हो गई।

ए.एस.आई पलविन्द्र सिंह ने आगे बताया कि उक्त मामले कार्रवाई करते हुए थाना सदर में बनती धाराओं तले उक्त कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है तथा दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!