स्कूल में लांगरी ने छात्रा से की अश्लील हरकतें, शोर मचाने पर हुआ फरार

Edited By Vaneet,Updated: 01 Nov, 2019 02:22 PM

indecent act of schoolgirl

एक सरकारी प्राईमरी स्कूल में मिड-डे-मील खाना तैयार करने वाले एक लांगरी द्वारा पांचवी कक्षा की छात्रा ...

गुरदासपुर(विनोद): एक सरकारी प्राईमरी स्कूल में मिड-डे-मील खाना तैयार करने वाले एक लांगरी द्वारा पांचवी कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोप में धारा 354 तथा 8 पाक्सो एक्ट अधीन केस दर्ज किया है। आरोपी फरार होने में सफल हो गया है।
            
गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन मे तैनात महिला पुलिस अधिकारी सब इंस्पैक्टर दीपिका ने बताया कि गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन अधीन एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी 9 वर्षीय बेटी गांव के सरकारी प्राईमरी स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा है। वह गत दिवस अपनी बेटी के स्कूल में उससे मिलने के लिए दोपहर लगभग 12 बजे गई तो उस समय स्कूल में मिड-डे-मील खाना बच्चों को खिलाया जा रहा था तथा बच्चें खाना खाने के बाद बर्तन आदि रसोई में साफ कर रख रहे थे। 

इस दौरान उसकी बेटी भी बर्तन रसोई में रखने के लिए गई तो वहां पहले से खड़े आरोपी लांगरी जनक राज पुत्र चमन लाल निवासी गांव बाबोवाल ने उसकी बेटी को पकड़ लिया गलत हरकत करने लगा। जिस पर उसकी बेटी ने रोना शुरू कर दिया तथा वहां से भाग आई। पुलिस अधिकारी के अनुसार वहां शोर मचने पर आरोपी वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!