नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 30 May, 2019 05:06 PM

death of young man overdose

गत रात्रि गांव भोमा के एक नौजवान को गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने ओवरडोज दे दी....

बटाला: गत रात्रि गांव भोमा के एक नौजवान को गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी मौत होने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए थाना घुमान के ए.एस.आई दलजीत सिंह और गुरमुख सिंह ने बताया कि हरजिन्द्र कौर पत्नी दलबीर सिंह ने हमें बयान दर्ज करवाए कि हमारे गांव के ही पिंदू पुत्र करतार सिंह, कुलदीप पुत्र हंसा, अमृतपाल पुत्र कशमीर सिंह, पीता पुत्र पूर्ण, मिठू पुत्र अमरजीत, काका पुत्र अमरजीत जो कि नशे का कारोबार करते है और उक्त व्यक्तियों ने गत रात्रि मेरे पति को घर से कहीं ले जाकर नशे की ज्यादा डोज दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई ने बताया कि हमने मृतक की पत्नी हरजिन्द्र कौर के बयान पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

क्या कहना है मजहबी सिख मोर्चे के प्रधान का
इस संबंधी जब मजहबी सिख मोर्चे के अध्यक्ष सतनाम सिंह उम्रपुरा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि गांव भोमा के जो नौजवान नशे का कारोबार करते थे उस संबंधी उक्त परिवार वालो ने कुछ दिन पहले एस.एस.पी बटाला को मांग पत्र दिया था, यदि उस मांग पत्र पर पुलिस ने कार्रावाई की होती तो आज यह घटना न होती।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!