नशे की ओवरडोज के कारण नौजवान की हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 20 Jan, 2020 06:06 PM

youth dies due to drug overdose

शहर के साथ लगते गांव छांगा राय उताड़ में खजान सिंह 26 वर्षीय नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

गुरुहरसहाय (आवला): शहर के साथ लगते गांव छांगा राय उताड़ में खजान सिंह 26 वर्षीय नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतिक खजान सिंह के परिवार सदस्यों ने बताया कि मृतक की आयु करीब 26 वर्ष थी जोकि पिछले करीब 7 माह से नशा कर रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि मृतक अपने पीछे 12 वर्ष की बेटी और 7 वर्ष का बेटा छोड़ गया है। मृतक कि पत्नी जोकि लोगों के घरों में काम करके अपना और बच्चों का पेट पालती है। मृतक भी मेहनत मजदूर करता था। उनके परिवार सदस्यों ने आरोप लगाया कि गांव में शरेआम नशा बिक रहा है और पुलिस प्रशासन कोई नशा बेचने वालो पर कोई भी कारवाई नही करती। 

उन्होंने कहा कि हमने कई बार पुलिस को बताया है कि गांव में नशा खुले आम बिक रहा है, परंतु पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही। गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में जो नशा बिक रहा है उसको जल्द से जल्द बंद करवाया जाए, तांकि आगे से किसी नौजवानों को नशे के कारण अपनी जान से हाथ ना धोना पड़े।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!