Edited By Kamini,Updated: 11 Apr, 2023 06:10 PM

पुलिस पार्टी ने हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी साथी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
अबोहर (सुखविंद्र थिंद ): पुलिस पार्टी ने हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी साथी को काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाए गए। इसके तहत पुलिस पार्टी ने ललित मिढ़ा को 5 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया था।
ललित मिढ़ा पुत्र अशोक कुमार वासी रिद्धी सिद्धी को अदालत में पेश किया। अदालत द्वारा इस मामले में आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने हैरेाइन बेचने वाले उसके दूसरे साथी सुखविंद्र सिंह पुत्र गज्जर सिंह निवासी आलमगढ़ को भी काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here