शहर के इस एरिया में पुलिस की छापेमारी, अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2024 04:21 PM

police raid in this area of  the city one arrested with illegal liquor

फिरोजपुर के गांव बाघे वाला के एरिया में एएसआई कुलबीर सिंह के नेतृत्व में थाना आरिफके की पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर के गांव बाघे वाला के एरिया में एएसआई कुलबीर सिंह के नेतृत्व में थाना आरिफके की पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।

यह जानकारी देते हुए एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए गांव बाघे वाला के सुआ पुल के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि जसवंत सिंह नाम का व्यक्ति अवैध शराब तैयार करके बेचने का धंधा करता है जिसके पास इस समय बचने के लिए अवैध शराबी रखी हुई है तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद व्यक्ति को काबू किया गया,जिससे तलाशी लेने पर 20 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!