देश की रक्षा करते शहीद हुए जवान मनप्रीत सिंह का राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Vatika,Updated: 30 Apr, 2019 10:00 AM

martyr manpreet singh

देश की रक्षा करते हुए ड्यूटी दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान मनप्रीत सिंह (27) पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव ईंटां वाली का उनके गांव में राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सेना, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी...

फिरोजपुर(कुमार): देश की रक्षा करते हुए ड्यूटी दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान मनप्रीत सिंह (27) पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव ईंटां वाली का उनके गांव में राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सेना, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप में पहुंचे। शहीद मनप्रीत सिंह को सलामी दी गई और शहीद का दर्जा प्राप्त इस जवान के शरीर पर तिरंगा डाला गया। 
PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह वासी ईंटां वाली (जिला फिरोजपुर) नंबर 18010943 एफ-सी8 भूपिन्द्र विहार रतनू चक्क (जम्मू-कश्मीर) में तैनात थे। भूपिन्द्र सिंह को देश की रक्षा व सेवा करने व भारतीय सेना में भर्ती होने का शौक था। वह जून 2013 में सेना में भर्ती हुए। उनके पिता नछत्तर सिंह ने 35 वर्ष सेना में रहते देश की सेवा की और अब भी वह एक्स-सर्विसमैन के तौर पर देश की सेवा में लगे हुए हैं। मनप्रीत सिंह ने जम्मू-कश्मीर में पूरी लगन, ईमानदारी और तनदेही के साथ देश की रक्षा की और एक दिन देश की रक्षा करते गोली लगने से ड्यूटी पर शहीद हो गए। करीब 5 महीने पहले उनकी शादी हुई थी।

गांव के लोगों के अनुसार नछत्तर सिंह का परिवार देश को समर्पित है और अपने पिता की तरफ से दिखाए गए रास्ते पर चलते मनप्रीत सिंह ने देश के लिए अपनी शहादत दे दी। मनप्रीत हरदिल अजीज और जिन्ददिल जवान थे, जिन्हें उनके गांव के लोग, परिवार, रिश्तेदार अन्य दोस्त बेहद प्यार करते थे। लोगों ने कहा कि शेर जवान मनप्रीत सिंह की शहादत पर देश को हमेशा गर्व रहेगा और रहती दुनिया तक लोग शहीद मनप्रीत सिंह को याद करेंगे। शहीद मनप्रीत सिंह की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग गांव ईंटां वाली के श्री गुरु घर साहिब में 3 मई को पड़ेगा जहां सेना के अधिकारी, जवान, गण्यमान्य, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!