पराली को जलाने पर रोक लगाने के लिए जंजुआ ने दिए सख्ती बरतने के आदेश

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2019 04:50 PM

janjua ordered strict action to ban burning of parali

धान की कटाई के बाद किसानों द्वारा पराली को जलाने से फैलने वाले प्रदूषण से बचाव के लिए पंजाब सरकार सख्त कदम उठा रही है

फिरोजपुर (मल्होत्रा, कुमार,परमजीत, मनदीप): धान की कटाई के बाद किसानों द्वारा पराली को जलाने से फैलने वाले प्रदूषण से बचाव के लिए पंजाब सरकार सख्त कदम उठा रही है। यह बात पंजाब सरकार के सचिव वी.के. जंजुआ ने आज जिला फिरोजपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पराली को जलाने से रोकने के लिए अब तक किए गए कार्यों एवं प्रबंधों की समीक्षा करने के दौरान कही।

जंजुआ ने कहा कि स्टबल बर्निंग कंट्रोल के लिए सभी जिलों में नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए जिलों में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है और हर टीम के कार्य की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने प्रदूषण कंट्रोल अधिकारी राजपाल गिल से अब तक पराली जलाने वालों के किए गए चालानों एवं अन्य कार्रवाई की जानकारी हासिल की। उन्होंने ताकीद की कि अगर पराली जलाने का कोई भी केस सामने आता है तो तुरंत सख्त एक्शन लिया जाए। इसी के साथ उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को पराली जलाने की बजाय इसे खेतों में ही खपाने के तरीके बताने को कहा।

मीटिंग में शामिल डी.सी. चंद्र गैंद ने बताया कि जिले में पराली को जलाने से रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सरकार द्वारा सैटेलाइट के जरिए निगरानी की जा रही है और कहीं भी पराली जलाने का केस सामने आता है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न ब्लॉकों एवं गांवों में सैमीनार लगाए जा रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!