बुजुर्ग दम्पति से 42 लाख ठगे, 5 पर केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 07 Dec, 2019 10:04 AM

fraud case

बुजुर्ग दम्पति के विश्वास का अनुचित लाभ उठाते हुए 1 व्यक्ति ने उसकी भूमि के सौदे में 42 लाख रुपए की ठगी मार ली। पुलिस ने जांच के बाद 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज किया है।

फिरोजपुर(मल्होत्रा): बुजुर्ग दम्पति के विश्वास का अनुचित लाभ उठाते हुए 1 व्यक्ति ने उसकी भूमि के सौदे में 42 लाख रुपए की ठगी मार ली। पुलिस ने जांच के बाद 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज किया है। 

थाना कैंट के ए.एस.आई. महिंद्र्र सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह गांव मिशरीवाला ने सितम्बर 2017 में जिला पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह और उसकी पत्नी वृद्ध हैं। उन्होंने अपनी भूमि की देखरेख के लिए सुखदेव सिंह पर विश्वास किया। उसने आरोप लगाए कि उनके विश्वास का अनुचित लाभ उठाते हुए सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी नीलमजीत कौर, पुत्रियों जशप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर और 1 अन्य व्यक्ति परमजीत सिंह के साथ मिलीभगत कर उसकी भूमि का सौदा कर उसके साथ 42 लाख रुपए की ठगी की है। ए.एस.आई. ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!