पावरकॉम का कारनामाः गरीब परिवार के घर भेजा 1,23,910 रुपए का बिल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2019 01:10 PM

electricity bill of rs 1 23 910 sent to poor family s home

बिजली का बिल देख उड़े परिवार के होश

अबोहर(स.ह.): 2000 से 2500 रुपए के बीच आने वाला बिजली का बिल जब इस बार सवा लाख रुपए का आया तो गरीब परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला उपमंडल के गांव डंगरखेड़ा का है। पावरकॉम का यह कारनामा वाकई चौंकाने वाला है। पीड़ित के घर में 2 बल्ब, एक पंखा व एक फ्रिज चलता है। पीड़ित परिवार ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
PunjabKesari, electricity bill of rs 123910 sent to poor family home
जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव डंगरखेड़ा निवासी दुनी चंद पुत्र नोपा राम ने बताया कि उसका बिजली का बिल औसतन 2000 से 2500 रुपए के बीच आता था। पहले यह मीटर उसके पिता नोपा राम के नाम था। उसने जब से यह मीटर अपने नाम करवाया है तब से विभाग उसके घर अनाप-शनाप बिल भेज रहा है।
PunjabKesari, Electricity bill of Rs 1,23,910 sent to poor family's home
दुनी चंद ने बताया कि पिछली बार उसके घर बिजली का बिल 8 हजार रुपए का आया था। उसने 6 हजार रुपए बिल भरा और उसका 2 हजार रुपए बकाया था। विभाग ने 2 हजार रुपए का बकाया बिल भेजने की बजाय 1,23,910 रुपए का बिल भेज दिया, जिसे देखकर उसके पूरे परिवार के होश उड़ गए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!