गुरुहरसहाय में कोरोना ने दी दस्तक, कांस्टेबल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Jun, 2020 06:53 PM

corona knocked in guruharsahay constable s report came positive

इस बारे में जानकारी देते हुए एसएमओ बलवीर कुमार ने बताया कि जिस पुलिस कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उसके संपर्क में 6 पुलिस कर्मचारी आए थे...

गुरुहरसहाय (आवला): विश्व देश और पंजाब में तेज़ी के साथ फैल रहे कोरोना वायरस महामारी ने अपने पैर पसार रखे हैं, जिस के चलते आज गुरुहरसहाय के साथ लगते गाँव में विपन कम्बोज़ 36 वर्षीय पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने साथ शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। कांस्टेबल के परिवार को एकांतवास कर दिया गया है और इलाज के लिए फिरोजपुर भेज दिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसएमओ बलवीर कुमार ने बताया कि जिस पुलिस कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उसके संपर्क में 6 पुलिस कर्मचारी आए थे। उनका आज कोरोना टेस्ट किया गया है, जिस की रिपोर्ट एक दो दिनों में आ जायेगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!