संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Sep, 2019 09:55 AM

commits suicide

महाशय कृपा राम मार्ग पर मोहल्ला इंदिरा नगरी निवासी एक नवविवाहिता का शव आज सुबह घर में ही पंखे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला।

अबोहर(भारद्वाज,स.ह.): महाशय कृपा राम मार्ग पर मोहल्ला इंदिरा नगरी निवासी एक नवविवाहिता का शव आज सुबह घर में ही पंखे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिटी-1 के ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि इंदिरा नगरी गली नंबर 4 में 22 वर्षीय विवाहिता विशाखा का शव पंखे से लटका हुआ है जिस पर वह अपनी पुलिस टीम व महिला पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतरवाया। ससुरालियों के बयानों अनुसार अभी 3 माह पूर्व ही विशाखा की शादी उनके बेटे जीतेन्द्र से हुई थी। गत रात्रि जब वे सभी चौबारे में सोए हुए थे तो इस दौरान विशाखा ने नीचे आकर कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर उन्हें घटना का पता चला। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार जगदेव बराड़, रवि, अनु सोनी ने शव मोर्चरी में रखवाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!