900 लीटर लाहन व 200 बोतल नाजायज शराब बरामद

Edited By Vaneet,Updated: 05 Nov, 2018 03:19 PM

900 liters alcohol and 200 bottles of illegally recovered

वैरोका पुलिस ने नशों के लिए बदनाम गांव महालम में 900 लीटर लाहन व 200 बोतल नाजायज शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। ...

जलालाबाद(बंटी/दीपक): वैरोका पुलिस ने नशों के लिए बदनाम गांव महालम में 900 लीटर लाहन व 200 बोतल नाजायज शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनको मुखबिर खास से सूचना मिली थी जिसके आधार पर गांव वैरोका में हरदमन सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी चक्क बलोचां उर्फ महालम के घर से 400 लीटर लाहन बरामद की गई जबकि आरोपी फरार हो गया। इसी प्रकार जांच अधिकारी एच.सी. मलकीत सिंह ने बताया कि उनको मुखबिर खास से सूचना मिली थी जिसके आधार पर हरमेश सिंह उर्फ नारा पुत्र बंता सिंह वासी चक्क बलोचां उर्फ महालम के घर से 200 बोतल नाजायज शराब व 500 लीटर लाहन बरामद की गई जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने फरार हुए दोनों आरोपियों पर धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट के अंतर्गत पर्चा दर्ज कर लिया है।   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!