भारत-पाक बॉर्डर से बरामद हुई 31.45 करोड़ की हैरोइन

Edited By Vatika,Updated: 24 Oct, 2019 12:47 PM

31 45 crore heroin recovered from indo pak border

बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर की बी.ओ.पी. ओल्ड मुहम्मदी वाला और बी.ओ.पी. बहादुरके के एरिया में 7 पैकेट हैरोइन (वजन लगभग 6.29 किलो) बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 31.45 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा, मनदीप) : बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर की बी.ओ.पी. ओल्ड मुहम्मदी वाला और बी.ओ.पी. बहादुरके के एरिया में 7 पैकेट हैरोइन (वजन लगभग 6.29 किलो) बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 31.45 करोड़ रुपए बताई जा रही है।  

जानकारी के अनुसार बहादुरके के एरिया में तैनात  बी.एस.एफ. के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से फैंसिंग के ऊपर से कोई चीज भारतीय सीमा में फैंकने की आवाज सुनी। जब बी.एस.एफ. ने इस एरिया में सर्च ऑप्रेशन चलाया तो वहां 6 पैकेट हैरोइन के मिले। 

इसके अलावा बी.ओ.पी. ओल्ड मुहम्मदी वाला के एरिया में तैनात बी.एस.एफ. 136 बटालियन की बोट नाका पार्टी ने सतलुज दरिया में आ रही जलखुंभी में एक मोटरसाइकिल के टायर की ट्यूब आती देखी और जब इस ट्यूब को खोल कर देखा तो उसमें टेप किया हुआ एक पैकेट हैरोइन का था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!