सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय में 2 गुट भिड़े

Edited By Vaneet,Updated: 17 Feb, 2020 10:48 AM

2 factions clash in civil hospital guruharsahay

बीती रात सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय में 2 पक्षों के बीच लड़ाई हो गई जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। ....

गुरुहरसहाय(आवला): बीती रात सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय में 2 पक्षों के बीच लड़ाई हो गई जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। इस संबंधी शहर के सरकारी सिविल अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि उनके पास बीती रात एक व्यक्ति को घायलावस्था में लाया गया जिसके पश्चात उनकी ओर से उसका चैकअप किया गया। 

उन्होंने उसके पारिवारिक सदस्य को कहा कि इसकी हालत काफी गंभीर है। इसको फरीदकोट रैफर करना पड़ेगा लेकिन उसके पारिवारिक सदस्यों ने डाक्टर से कहा कि आप इसका इलाज यहीं पर करें नहीं तो हम आपकी शिकायत कर देंगे। इतनी देर में दूसरे पक्ष के व्यक्ति वहां पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। लड़ाई दौरान एक और व्यक्ति घायल हो गया। इस लड़ाई दौरान सिविल अस्पताल की भी तोड़-फोड़ की गई जिसके पश्चात पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!