चोरों ने मैडीकल स्टोर को बनाया निशाना

Edited By Mohit,Updated: 17 Feb, 2020 10:00 AM

theft medical store

अज्ञात चोर गत रात्रि स्थानीय बस स्टैंड के सामने स्थित एक मैडीकल स्टोर को अपना..............

गिद्दड़बाहा (चावला): अज्ञात चोर गत रात्रि स्थानीय बस स्टैंड के सामने स्थित एक मैडीकल स्टोर को अपना निशाना बनाते हुए दुकान का शटर तोड़ कर हजारों रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड के सामने स्थित गुरु नानक मैडीकोज पर गत रात्रि चोरों ने दुकान का शटर तोड़ 20 हजार रुपए की नकदी, चैक व कुछ जरूरी कागजात चुरा लिए। चोरी का पता उस समय चला जब पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का शटर टूटा देख मालिक को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर थाना गिद्दड़बाहा को सूचना दी।

दुकान मालिक सतीश कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी 20 हजार रुपए नकदी के अतिरिक्त विभिन्न व्यक्तियों द्वारा आए चैक व कुछ जरूरी कागजात चुरा लिए, परंतु दवाइयों की चोरी नहीं हुई है। थाना मुखी कृष्ण कुमार ने चोरी की घटना का जायजा लिया व जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!