जैतो में दहशत का माहौल, नकाबपोशों ने बाजार में की सरेआम गोलीबारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2019 11:24 AM

the masked opened firing in the market

जैतो में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब चौक नंबर एक में करीब शाम 7 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोशों ने जनरल स्टोर पर गोलीबारी कर दी।

जैतो(विपन): जैतो में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब चौक नंबर एक में करीब शाम 7 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोशों ने जनरल स्टोर पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से दुकान का शीशा चकनाचूर हो गया, लेकिन गनीमत रही कि दुकान के अंदर बैठे मालिक और वर्कर बाल-बाल बच गए। नकाबपोशों की यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की इस वारदात के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!