चोरों का आतंक, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटियों की दुकान व वकील के घर को बनाया निशाना

Edited By Kalash,Updated: 09 Aug, 2025 06:03 PM

electronic scooter shop and lawyer house theft

पुलिस दोनों चोरियों के जिम्मेदार व्यक्तियों का सुराग लगाने के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज देखकर पहचान करने में लगी हुई है, परंतु शहर निवासियों में काफी बेचैनी पाई जा रही है।

फरीदकोट (राजन): चोरों की ओर से एक इलेक्टरिक स्कूटियों की दुकान का शटर तोड़कर चार बड़े बैटरे, 6 इनवर्टर व अन्य कीमती समान के अलावा 3500 रुपए के करीब नकदी चोरी करके फरार हो जाने का मामला सामने आया है। एक वकील के घर से 2 लाख से अधिक की नकदी चोरी हो गई है, चाहे पुलिस इन दोनों चोरियों के जिम्मेदार व्यक्तियों का सुराग लगाने के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज देखकर पहचान करने में लगी हुई है, परंतु शहर निवासियों में काफी बेचैनी पाई जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक स्कूटियों की दुकान के मालिक प्रेम बांसल ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उसे फोन पर सूचना मिली थी कि जिस पर उसने आकर देखा तो शटर टूटा हुआ था व उक्त के अनुसार समान भी चोरी हो चुका था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!