चिड़ियाघर से उल्लू चोरी, जानकारी देने वाले को मिलेगा ईनाम

Edited By Mohit,Updated: 28 Oct, 2018 04:21 PM

owl steal from zoo

बठिंडा की डीयर सफारी (चिडिय़ाघर) से चोरी हुए उल्लुओं के मामले में बेशक प्रशासन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक उल्लू चोरों के बारे कोई सुराग नहीं लग सका।

बठिंडा (स.ह.): बठिंडा की डीयर सफारी (चिडिय़ाघर) से चोरी हुए उल्लुओं के मामले में बेशक प्रशासन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक उल्लू चोरों के बारे कोई सुराग नहीं लग सका। 

इस दौरान बठिंडा की आदर्श वैल्फेयर सोसायटी ने ऐलान किया है कि जो व्यक्ति उल्लुओं की चोरी या चोरों के बारे कोई जानकारी देगा, उसे संस्था द्वारा 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत कार्यकारी जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के मानद अधिकारी रमेश मेहता ने बताया कि संस्थाएं उल्लुओं की चोरी को गंभीरता से ले रही हैं और कोशिश कर रही हैं कि उल्लुओं के बारे कोई जानकारी मिल सके। आदर्श वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनीष पांधी ने बताया कि उक्त उल्लू बारन प्रजाति के थे जो एक दुर्लभ प्रजाति है। कुछ तांत्रिकों द्वारा दीवाली पर उल्लुओं की बलि देने की परम्परा के बारे उन्हें पता चला है। हो सकता है कि उक्त उल्लू इसी लिए चोरी किए गए हों। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!