BDA ने दर्जनभर घरों पर चलाया पीला पंजा

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 12:44 PM

municipal corporation bathinda

बी.डी.ए. (बठिंडा डिवैल्पमैंट अथॉरिटी) की ओर से पावर हाऊस रोड पर मछली मार्कीट चौक के नजदीक बी.डी.ए. की जगह पर बने एक दर्जन से अधिक मकानों पर

बठिंडा (परमिंद्र): बी.डी.ए. (बठिंडा डिवैल्पमैंट अथॉरिटी) की ओर से पावर हाऊस रोड पर मछली मार्कीट चौक के नजदीक बी.डी.ए. की जगह पर बने एक दर्जन से अधिक मकानों पर पीला पंजा चला दिया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। पीड़ित लोगों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। लोगों ने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं कुछ महिलाओं की पुलिस के साथ बहसबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस ने 2-3 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। बाद में उक्त महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप भी लगाए। उधर, महिलाओं के परिजनों ने पुलिस पर उक्त महिलाओं के अलावा एक अन्य महिला से भी मारपीट करने के आरोप लगाए, जिन्हें पुलिस ने बेबुनियाद करार दिया।

अहातों व झुग्गियों को भी गिराया
बी.डी.ए. की ओर से की गई इस कार्रवाई में कई मकानों के अलावा कुछ अहातों व झुग्गियों आदि को भी गिराया गया। गौरतलब है कि उक्त जगह पर पहले भी बी.डी.ए. द्वारा कुछ अवैध बने मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। मंगलवार को भी बी.डी.ए. अधिकारी बड़ी मात्रा में पुलिस बल तथा कई बुल्डोजरों के साथ मौके पर पहुंचे व उक्त जगह पर बने एक दर्जन से अधिक मकानों को गिरा दिया। मौके पर मौजूद बी.डी.ए. के कुछ मुलाजिमों ने इस कार्रवाई के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इसके अलावा तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ भी बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे व अमन-कानून की स्थिति को संभाला।

बिना नोटिस दिए ही कर दी कार्रवाई: पीड़ित लोग
उधर, पीड़ित लोगों ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से उनके साथ धक्केशाही की गई है। उन्हें व उनके परिवारों को पलक झपकते ही बेघर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि उन्हें बिना कोई नोटिस दिए ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। लोगों ने अपना जरूरी सामान आदि निकालकर सड़कों पर रख लिया व अब उनके पास रात गुजारने के लिए भी कोई जगह नहीं है।

हिरासत में ली गई महिला का हुआ गर्भपात
पीड़ित परिवारों ने सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। इस दौरान 2-3 महिलाओं ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने लगभग 3 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के दौरान एक गर्भवती महिला बद्दो कौर पत्नी इकबाल सिंह का गर्भपात होने की बात भी कही गई है लेकिन अभी तक डाक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उक्त महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात ई.एम.ओ. डा. गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त महिला के साथ धक्का-मुक्की हुई है व आशंका है कि उसका गर्भपात भी हो गया है लेकिन जांच के बाद बुधवार को ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!