1 पिस्तौल, 12 बोर देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस समेत 2 व्यक्ति काबू

Edited By Mohit,Updated: 14 Sep, 2019 09:54 PM

mansa hindi news

जिला पुलिस की तरफ से शरारती अनसरों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब...............

मानसा (संदीप मित्तल): जिला पुलिस की तरफ से शरारती अनसरों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे 2 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे 1 पिस्तौल ,12 बोर देसी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी ।

जिला पुलिस मुखी डा. नरिन्दर भार्गव ने बताया कि थाना सरदूलगढ़ की पुलिस की तरफ से नाकाबंदी दौरान फूसमंडी के पास मनजीत सिंह उर्फ मनजीत गिल पुत्र निरंजन सिंह और गुरमीत सिंह पुत्र मत्ता सिंह वासियान माखेवाला को काबू कर उनसे एक पिस्तौल, 12 बोर देसी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद कर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

उन्होंने बताया कि पकडे़ गए व्यक्तियों ने पूछताछ दौरान बताया कि मनजीत सिंह के भाई मक्खण सिंह की करीब डेढ़ महीना पहले मौत हो गई थी, जिनको शक था कि उसके भाई को कुलदीप सिंह निवासी दादू (हरियाणा) ने पारा देकर मारा है। इसी रंजिश में कुलदीप सिंह का कत्ल करने के लिए इन्होंने नाजायज असला अपने पास रखा हुआ था परन्तु कुलदीप सिंह चिट्टे (हैरोइन) केस में सिरसा (हरियाणा) जेल में बंद होने के कारण बच गया। दोषियों का पुलिस रिमांड हासिल कर और गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने असला कहां से लाया है और पहले और कौन -कौन सी वारदातें की हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!