कपूरथला-गोइंदवाल सड़क का नाम 'श्री गुरु नानक देव जी मार्ग' रखा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2019 01:57 PM

kapurthala goindwal road is named after guru nanak dev ji

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग का नाम बदल कर ''श्री गुरु नानक देव जी मार्ग'' रखने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का धन्यवाद किया है।

बठिंडा: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग का नाम बदल कर 'श्री गुरु नानक देव जी मार्ग' रखने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का धन्यवाद किया है।
PunjabKesari, Kapurthala-Goindwal road is named after Guru Nanak Dev Ji
हरसिमरत बादल ने ट्वीट करते हुए लिखा है,'यह बताते हुए बहुत खुशी महसूस कर रही हूं कि श्री गुरु नानक देव जी की अपार कृपा से कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग का नाम मेरे सुझाव पर 'श्री गुरु नानक देव जी मार्ग' रख दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरिन्दर मोदी जी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने सिख कौम की भावनाओं का सत्कार करते हुए यह सराहनीय फैसला लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!