पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगे 33 लाख

Edited By Mohit,Updated: 25 Feb, 2020 06:34 PM

fraud case

सदर पुलिस ने एक नौजवान को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 33 लाख की ठगी मारने वाले............

बठिंडा (विजय): सदर पुलिस ने एक नौजवान को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 33 लाख की ठगी मारने वाले पूर्व सरपंच खिलाफ मामला दर्ज किया है परंतू अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी अनुसार हरचरण सिंह वासी कोटशमीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के ने पुलिस में भरती होने के लिए अप्लाई किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात गांव रोमाणा के पूर्व सरपंच गुलशन सिंह से हुई। आरोपी ने उस लड़के को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपनी बातों में फसा लिया। इसके बाद सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले में उनसे अलग अलग तारिखों पर 33 लाख रुपए लिए गए। लंबा समय बीत जाने के बाद उसके लड़के को पुलिस में भर्ती नहीं करवाई।

उन्होंने शक होने पर जब उससे पैसे वापिस मांगें तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। इसके बाद उनको पैसे वापिस करने से जवाब दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने न तो उसके लड़के को सरकारी नौकरी दिलवाई और न ही उसके पैसे वापिस किए। उन्होंने कहा कि इस तरह कर आरोपी ने उससे लाखों की ठगी मारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!