आढ़तिए से तंग आकर किसान ने निगला कीटनाशक, मौत

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2019 02:32 PM

farmer commit suicide

गांव दूल्लेवाला में एक किसान ने कीटनाशक निगलकर खुदकुशी कर ली।

भाईरूपा(शेखर): गांव दूल्लेवाला में एक किसान ने कीटनाशक निगलकर खुदकुशी कर ली। इस मौके भाकियू पंजाब के प्रांत उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह सिद्धू ने बताया कि गांव दूल्लेवाला के किसान गुरतेज सिंह (60) पुत्र हरी सिंह ने भदौड़ के एक आढ़तिए से तंग आकर आज अपने खेत में कीटनाशक निगलकर जीवन लीला खत्म कर ली। किसान द्वारा उक्त आढ़तिए के खिलाफ सुसाइट नोट भी लिखा है। उन्होंने बताया कि किसान ने आढ़तिए को 8.75000 रुपए का धान बेचा था। 

धान की इतनी फसल बेचने के बावजूद आढ़तिया 5 लाख रुपए किसान से और मांग रहा था। आढ़तिया बार -बार पैसों की मांग कर रहा था। इस परेशानी के कारण किसान ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स निहाल सिंह वाला से भी उक्त किसान ने कर्जा लिया था और को-आप्रेटिव सोसायटी से भी कर्जा लिया था। उन्होंने सरकार से मांग की उक्त आढ़तिए के खिलाफ इरादा कत्ल व तंग परेशान करने का मामला दर्ज कर उसको जेल भेजा जाए और किसान का सारा कर्जा माफ कर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि जितना समय आढ़तिए पर मामला दर्ज कर उसे जेल नहीं भेजा जाएगा उतना समय किसान का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे व मृतक का अंतिम सस्कार नहीं किया जाएगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!