दिल्ली में नाइजीरियन से हैरोइन लाते थे आरोपी, पुलिस ने लिया रिमांड

Edited By Mohit,Updated: 08 Nov, 2019 08:46 PM

delhi nigerian heroin police remand

सी.आई.ए. स्टाफ -2 की तरफ से बीते वीरवार को 350 ग्राम हैरोइन सहित पकड़ी गई रेलवे विभाग की.............

बठिंडा (विजय): सी.आई.ए. स्टाफ -2 की तरफ से बीते वीरवार को 350 ग्राम हैरोइन सहित पकड़ी गई रेलवे विभाग की सहायक मैनेजर व उसके चार दोस्त दिल्ली में रहते एक नाइजीरियन से उक्त हैरोइन खरीदते थे। इसमें कुछ हैरोइन का प्रयोग वह खुद के लिए प्रयोग करते थे, जबकि बाकी के हैरोइन महंगे दामों में शहर के विभिन्न लोगों को बेच देते थे। यह खुलासा अब तक की गई पूछताछ में हुआ है। पकड़े गए पांचों आरोपियों को पुलिस टीम ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उनसे पूछताछ करने के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया। 

सी.आई.ए. इंचार्ज एस.आई. तरजिंद्र सिंह के मुताबिक इस गिरोह का मास्टरमाइंड आरोपी गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी है, जोकि दिल्ली में नाइजीरियन से हैरोइन की लेकर आता था। आरोपियों में शामिल महिला अमनदीप कौर जोकि करीब 8 महीने पहले की रेलवे में बतौर सहाय मैनेजर भर्ती हुई है, जिसकी मौजूदा समय में मुल्लांपुर दाखा में तैनाती है। अमनदीप कुछ महीने पहले बठिंडा के परसराम नगर में रहने वाली एक महिला के घर में किराये के मकान में रहती थी जहां वो बच्चों को ट्यूशन पढाया करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी गुरविंद्र सिंह के साथ हुई। वहीं उसे भी नशे की लत लग गई और वह गिंदी के साथ मिलकर हैरोइन का नशा करने लगी। लत लगने के बाद वह उक्त लोगों के साथ नशे की सप्लाई भी करने लगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!