अज्ञात रिक्शा चालक का शव झील से बरामद

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2019 01:49 PM

dead body found

बठिंडा गोनियाना रोड पर झील नंबर 1 से एक अज्ञात रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ है।

बठिंडा(परमिंद्र): बठिंडा गोनियाना रोड पर झील नंबर 1 से एक अज्ञात रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ है। झील के बाहर ही उसकी रिक्शा खड़ी थी, लेकिन उसके पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

जानकारी के अनुसार सहारा जनसेवा को झील में शव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर सहारा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य एम्बुलैंस समेत पहुंचे, जिन्होंने इसकी जानकारी थर्मल पुलिस को दी गई। थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस की मौजूदगी में सहारा ब्रिगेड के सदस्यों ने झील में जाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस की पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!