कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Edited By Mohit,Updated: 09 Sep, 2019 06:07 PM

car collision elderly death

बठिंडा-बाजाखाना रोड़ पर सुबह 7 बजे एक बुजुर्ग गोनियाना खुर्द में सड़क पर सैर कर रहा था।

बठिंडा (अमिता): बठिंडा-बाजाखाना रोड़ पर सुबह 7 बजे एक बुजुर्ग गोनियाना खुर्द में सड़क पर सैर कर रहा था। पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। हादसे की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम के सदस्य संदीप गिल्ल एम्बुलेंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। 

कार इतनी तेज थी कि बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद तीन बार पलटियां खा गई। थाना नईया वाला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार सवार लोग सालासर से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। हादसे का शिकार हुए मृतक की शिनाखत सौदागर सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह (68) वर्ष निवासी गोनियाना खुर्द के तौर पर की गई। सहारा हैल्पलाईन टीम ने मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!